कोटा 6 जुलाई। माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दुसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने के उपरांत प्रथम बार कोटा आगमन पर कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व मे भाजपा कोटा शहर द्वारा कोटा प्रवेश द्वार बडगांव बावडी पर भव्य स्वागत किया गया एवं ख़ुशियाँ स्वरूप देशी घी के लड्डुओं से तौलते हुए सभी उपस्थितों में वितरित किया गया
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया के नेतृत्व में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अगवानी की गई ।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री अनसुईया गोस्वामी, शिक्षामंत्री मदन दिलावर, ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, रामगोपाल बैरवा, कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन,कोटा देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, बूंदी जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महापौर राजीव भारती, नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, लव शर्मा, पूर्व महापौर महेश विजय, पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास, योगेन्द्र सिंह खींची, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय, ने लोकसभा अध्यक्ष को साफा, शॉल, 51 किलो का पुष्पहार एवं हमारी आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर का चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात देशी घी के लड्डूओं से तराजू पर तौला।
भव्य आतिशबाजी भी की गई प्रवेश द्वार के दोनों तरफ़ से पन्नीयों की बरसात कर लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला का भव्य स्वागत किया गया डीजे, नगाडे बजाये गये। सभी आमजन का सब्जी पुडी और इमरती खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या मे महिलाओं, पुरूषों ने सिर पर साफे बांध रखे थें, बडी संख्या में आमजन ने ओम बिरला की तस्वीर छपी टीशर्ट पहन रखी थी। कार्यकर्ताओं सहित आमजन में भारी उत्साह रहा। सभी ने इस अवसर को एक भव्य उत्सव के रूप में मनाया।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की जन जन के लाडले, सबके प्रिय, सबके सुख दुख में खडे रहने वाले माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कोटा आगमन को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। कोटा शहर मे विभिन्न संस्थाओें ने, व्यापारियों ने, जनप्रतिनिधियों ने, भाजपा पदाधिकारियों ने, आमजन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के स्वागत मे पलक पांवडे बिछा रखे है। सैकडों स्थानों पर स्वागत द्वार लगाये गये, मंच बनाकर पुषवर्षा कर , आतिशबाती कर लोकसभा ओम बिरला का ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, मुकेश विजय, चंद्रशेखर नरवाल,जिला उपाध्यक्ष जटा शंकर शर्मा, नेता खण्डेलवाल, लक्ष्मण सिंह खींचीं, रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही, सुरभी शाह झामनानी, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, रेखा खेलवाल, हरिहर गौतम, अंजू बाला सैन, आशा चतुर्वेदी , सियाराम वैष्णव, कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी, वरिष्ठ नेता विशाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री एसटी मोर्चा अशोक मीणा, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मयंक सेठी, लोकसभा संयोजक संदीप कपूर, कोटा संभाग प्रभारी रजनीश राणा, सहसंयोजक भुवनेश गहलोत, मोनिका माहेश्वरी, मीडिया कोटा संभाग प्रभारी अरविंद सिसोदिया, मोर्चा जिलाध्यक्ष में अवधेश अजमेरा, कविता पचवारिया, सुदर्शन गौतम, राम मीणा, रामलाल टटवाडिया, जगन्नाथ नागर, साहिल मिर्जा, जिला प्रकोष्ठ से अनिल तिवारी, मनोज पुरी, डॉ अमित व्यास, विक्रम खण्डेलवाल, गोपाल राम मण्डा, सोशल मीडिया जिला संयोजक कनिष्क शर्मा, आईटी संयोजक निखिल अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, महेन्द्र निर्भय, अनिल शर्मा, दिनेश शर्मा, विजय सिंह कानावत, धर्मेन्द्र सिंह हाडा, पारस खींचीं, दिलिप शर्मा, संजय निझावन, नरेन्द्र सोनी, राजेन्द्र मेहरा, पंकज वात्स्य, रविन्द्र सिंह हाडा, भुपेन्द्र भाया सहित सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
संवाददाता-कीर्ति माथुर






