Tuesday, July 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ विशेष ट्रेन का संचालन,यह गाड़ी कोटा मंडल के बयाना एवं कोटा स्टेशनों से होकर गुजरेगी

कोटा/यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05183 (आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस) का संचालन प्रत्येक शनिवार को दिनांक 18.07.2026 से 26.09.2026 तक कुल 11 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन आजमगढ़ स्टेशन से रात्रि 22.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में रविवार को बयाना स्टेशन पर 15.30 बजे एवं कोटा स्टेशन पर 19.00 बजे ठहरते हुए सोमवार को प्रातः 08.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05184 (बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़) का संचालन प्रत्येक सोमवार को  20.07.2026 से 28.09.2026 तक कुल 11 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से सोमवार प्रातः 10.45 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को कोटा स्टेशन पर 01.20 बजे एवं बयाना स्टेशन पर 05.45 बजे ठहरते हुए बुधवार को 00.25 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में आजमगढ़, मुहम्मदाबाद, मऊ जंक्शन, औंड़िहार जंक्शन, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला जंक्शन, इदगाह आगरा जंक्शन, बयाना, कोटा, नागदा जंक्शन, रतलाम, वडोदरा जंक्शन, सूरत, बोरीवली एवं बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

इस विशेष ट्रेन में 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनमी , 08 शयनयान श्रेणी एवं 02 सामान्य श्रेणी सहित कुल 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस (NTES) मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles