Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा:स्वर्ण रजत मार्केट में बदहाली की तस्वीर, बाथरूम की हालत पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

कोटा। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र स्वर्ण रजत मार्केट में एक बार फिर बुनियादी सुविधाओं की बदहाली चर्चा का विषय बन गई है। मार्केट के सार्वजनिक बाथरूमों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि व्यापारियों और ग्राहकों को उनका उपयोग करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति उस बाथरूम की बताई जा रही है, जो मार्केट के महामंत्री की दुकान के पास स्थित है।

व्यापारियों का कहना है कि बाथरूम में नियमित सफाई नहीं होने के कारण फर्श पर गंदगी और पेशाब जमा रहता है, जिससे पूरे परिसर में दुर्गंध फैल रही है। ऐसे हालात में वहां जाना भी मुश्किल हो गया है। व्यापारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

गेट नंबर 10 के बाहर नालियां जाम और गंदगी का ढेर,  कई दिनों से मलबे का ढेर पड़ा हुआ है जिससे किसी को भी चोट लग सकती है

इस मामले को लेकर एक और बड़ा सवाल मार्केट की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठ रहा है। व्यापारियों के अनुसार, स्वर्ण रजत मार्केट में अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। वर्तमान में कपिल सोनी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं । ऐसे में जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही और इसका सीधा असर मार्केट की व्यवस्थाओं पर दिखाई दे रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि चुनाव के समय सफाई व्यवस्था, मेंटेनेंस और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे। लेकिन आज भी मेंटेनेंस शुल्क को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ है। सवाल यह है कि जब मेंटेनेंस के नाम पर राशि ली जा रही है, तो सफाई और रखरखाव की व्यवस्था आखिर क्यों नहीं सुधर रही?

व्यापारियों ने यह भी कहा कि यदि मार्केट में दो अध्यक्ष होने का दावा किया जा रहा है, तो दोनों पक्षों को व्यापारियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए आगे आना चाहिए। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि अध्यक्ष पद के विवाद के बीच व्यापारी और ग्राहक बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।

व्यापारियों ने मांग की है कि मेंटेनेंस विवाद का शीघ्र समाधान किया जाए, जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा बाथरूमों सहित मार्केट की सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

 ठीक नीचे वाले बाथरूम के ऊपर जो बाथरूम में उसके हालात और ज्यादा खराब है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles