Saturday, July 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंदिर परिसर में किया गया सघन वृक्षारोपण

बारां। श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स परिवार) के तत्वावधान में संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत नरेडा रोड स्थित भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर संस्थान के मुकेश सोनी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन के लिए अनमोल संसाधन दिए हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर इस ऋण को चुकाएं। उन्होंने बीजारोपण से लेकर वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण तक की जानकारी देते हुए कहा कि लगातार घटते वन क्षेत्र और बढ़ते भौतिकवाद के कारण जंगलों पर संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने सभी को संदेश दिया—

“वृक्ष हैं तो जीवन है,

वृक्ष नहीं तो कुछ नहीं।”

संस्थान के हिमांशु सोनी और हितांश सोनी ने बताया कि अभियान के तहत पीपल, नीम, करंज, गुलमोहर, केसरश्यामा और जामुन सहित फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी संबंधित लोगों को सौंपी गई।

कपिल सोनी ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिमांशु सोनी, शरद दाधीच, दिनेश गुप्ता, डॉ. मुकेश मीणा, संदीप गौतम, जमुना लाल गोचर, कपिल सोनी सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी सहभागी एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles