के डी अब्बासी
कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट-यूजी 2026 के परिणामों में मोशन एजुकेशन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के दो विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-100 में जगह बनाई, जबकि 102 छात्रों ने टॉप-5000 रैंक में स्थान हासिल कर मोशन का परचम लहराया।
मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं सीईओ नितिन विजय ने बताया कि शुक्रवार शाम तक प्राप्त परिणामों के अनुसार सात्विक पटनायक ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 40 और आदित्य शर्मा ने AIR 76 हासिल की है। इसके अलावा संस्थान के 102 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में अपनी जगह बनाई है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर में 19,99,895 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी परीक्षा दी, जिनमें से 11,21,185 अभ्यर्थी सफल रहे। राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाइंग प्रतिशत 56.06% रहा, जबकि मोशन एजुकेशन के 5023 विद्यार्थियों में से 4526 ने परीक्षा उत्तीर्ण कर 90.12% क्वालिफाइंग रेशियो दर्ज किया, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है।
नितिन विजय ने बताया कि टॉप-50,000 रैंक में राष्ट्रीय स्तर पर केवल 2.5% विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि मोशन के 9.7% विद्यार्थियों ने इस सूची में स्थान बनाया। यह राष्ट्रीय औसत की तुलना में 3.8 गुना बेहतर प्रदर्शन है।
मोशन कैंपस में जश्न का माहौल
परिणाम घोषित होते ही इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोबरिया बावड़ी सर्किल के पास मोशन के दर्श कैंपस में उत्सव का माहौल बन गया। विद्यार्थियों, फैकल्टी और स्टाफ ने केक काटकर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। समारोह में चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय, डॉ. स्वाति विजय, डिप्टी डायरेक्टर एवं नीट डिवीजन के हेड अमित वर्मा सहित वरिष्ठ फैकल्टी ने सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया।
देश में बढ़ीं एमबीबीएस सीटें
नितिन विजय ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में देश के 823 मेडिकल कॉलेजों (441 सरकारी और 382 निजी) में 1,36,939 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें 63,296 सरकारी और 73,643 निजी सीटें शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में 9,911 सीटों की बढ़ोतरी हुई है, जिनमें 7,800 निजी और 2,111 सरकारी सीटें बढ़ाई गई हैं।
जल्द शुरू होगी काउंसलिंग
नीट-यूजी 2026 के परिणाम जारी होने के बाद अब ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू
















