कोटा/ श्री हिंदी साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्टी वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन कार्यालय के बोर्ड रूम में कोषाध्यक्ष इरशाद खान के सहयोग से संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता इंजी रघुराज सिंह कर्मयोगी ने की। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह गौड़ थे। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र पवार शोभायमान रहे। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों के कर कमल से खुशीराम सिंह चौधरी और जमील कुरैशी को उनकी उल्लेखनीय साहित्यिक सेवाओं के लिए सारस्वत सम्मान – 2026 से नवाजा गया। खुशीराम चौधरी ने दो पुस्तक लिखी हैं। वहीं जमील कुरैशी ने गजलों की पांच पुस्तकें लिखी हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन अपनी छुट्टी दी गजलों से प्रसिद्ध गजलकार वाजिद अली ने किया। खुशीराम चौधरी और जमील कुरैशी को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाने के लिए आभार व्यक्त किया और उपस्थित साहित्यकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने विभिन्न रसों की कविताओं से माहौल को गुदगुदाया। रघुराज सिंह कर्मयोगी,जमील कुरैशी,खुशीराम सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह गौड,सुरेंद्र कुमार कालिया,रतनलाल वर्मा, राजेंद्र पवार, सुरेश भैया, रमाकांत शर्मा, सीमा तबस्सुम, सुधीन्द्र गौड़, रामकरण प्रभाती, सुरेश भैया, कमलेश कमल, छोटूराम ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं की खूब दाद बटोरी।
















