Sunday, July 12, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्काउट-गाइड ने विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

-भारत सिंह चौहान

कोटा / राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के स्काउट-गाइड ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कोटा जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने बताया कि स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के ग्रुप सरोजिनी नायडू ओपन गाइड कंपनी एवं लाल बहादुर शास्त्री ओपन स्काउट ट्रूप के स्काउट-गाइड ने गाइड कैप्टन योगिता महावर के नेतृत्व में राजस्थान पत्रिका द्वारा कर्पूर चंद कुलिश स्मृति में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधे लगाए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर भी विचार व्यक्त किए गए।

इसी प्रकार हिमालय वुड बैज उदय सिंह गुर्जर एवं फ्लॉक लीडर अंतिमा मेहरा के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, केशवपुरा के स्काउट-गाइड ने जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) मुख्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों ने पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प भी लिया।

वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव के स्काउट-गाइड ने स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन द्वारा महाराव भीम सिंह मार्ग पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

प्रकाश जायसवाल ने कहा कि स्काउट-गाइड संगठन समाजोपयोगी गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। वृक्षारोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रमों में स्काउट-गाइड सदस्यों के उत्साह और अनुशासन की सभी ने सराहना की।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles