Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बोरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अस्थायी सब्जी मंडी हटाई

कोटा। शहर के बोरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे हो रहे अतिक्रमण और गली में लग रही अस्थायी सब्जी मंडी के खिलाफ बुधवार को नगर निगम और केडीए की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में सड़क पर लगाए गए अस्थायी ढांचे, सब्जी मंडी और अवैध रूप से रखे गए सामान को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे लग रही सब्जी मंडी को हटाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को यातायात और आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली। टीम ने सड़क किनारे लगाए गए होर्डिंग्स और अन्य सामान भी जब्त किए।

नगर निगम अतिक्रमण शाखा एवं केडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं को समझाइश देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान प्रभारी अतिक्रमण अजहर, जाप्ता प्रभारी संजीव कुमार, दस्ता प्रभारी नरेंद्र शाक्यवाल, केडीए एसआई सहित निगम एवं केडीए का जाप्ता मौजूद रहा।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं से कथित रूप से चौथ वसूली किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles