Wednesday, May 20, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षा सहकारी एवं स्काउट गाइड चलाएंगे पर्यावरण जागरूकता अभियान 

भारत सिंह चौहान

कोटा/शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर0 कोटा-बारां तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में 21 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा में आयोजित एक बैठक में लिया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।   शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पखवाड़े का शुभारंभ 21मई को

स्काउट-गाइड के सहयोग से किया जाएगा। पखवाड़े के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन को केंद्र में रखकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वन एवं वन्यजीव संरक्षण, स्वच्छता अभियान, अमृत जलम अभियान, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, पौधारोपण, पौधों की सार-संभाल, संगोष्ठियां, नर्सरी प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण के प्रति व्यापक जनजागरण के उद्देश्य से मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक तथा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, युवाओं और आमजन को प्रकृति संरक्षण, जल बचत, हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

जायसवाल ने बताया कि पखवाड़े के दौरान पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इससे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन होगा तथा भविष्य में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पखवाड़े का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल, जल संरक्षण और जैव विविधता के प्रति समाज में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर पर्यावरण संरक्षण के इस संकल्प को सफल बनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles