Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे स्टेशन रोड पर नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, ठेले-होर्डिंग्स जब्त

कोटा। नगर निगम अतिक्रमण अनुभाग द्वारा मंगलवार को भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण निरोधात्मक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क पर लगाए गए अवैध होर्डिंग्स, ठेले एवं अन्य अतिक्रमण हटाए गए।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को पूर्व में कई बार समझाइश दी गई थी, इसके बावजूद सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान सड़क पर लगे होर्डिंग्स एवं ठेलों को जब्त किया गया तथा संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।

अभियान के दौरान अतिक्रमण प्रभारी अजहर, जाप्ता प्रभारी संजीव कुमार सहित नगर निगम का जाप्ता मौजूद रहा। निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles