Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, प्रेम नगर तृतीय में नाले पर किया अवैध निर्माण हटाया

भारत सिंह चौहान

कोटा विकास प्राधिकरण, आयुक्त बचनेश अग्रवाल के निर्देशन में शहर की सड़को व नालों को अतिक्रमण मुक्त कर सुचारू करने की निरंतर प्रक्रिया में प्रेम नगर तृत्तीय में नाले की पुलिया के पास बहाव क्षेत्र को अवरुद्ध कर किए गए निर्माण को प्राधिकरण के दस्ते द्वारा हटाया गया। सचिव मुकेश  कुमार चौधरी ने बताया  कि शिकायत प्राप्त होने पर अवैध तरीके से नाला अवरुद्ध कर किए गए निर्माण को हटाने की मोहलत अतिक्रमी को देने के बावजूद भी अतिक्रमण नही हटाने पर प्राधिकरण द्वारा उक्त कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक प्रफुल्ल गोयल, पटवारी रोहिणी महावर, सहायक अभियंता सतीश तोमर एवं हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र प्रसाद के साथ प्राधिकरण जाब्ता उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles