Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में स्काउटिंग के जन्मदाता लॉर्ड एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मोत्सव मनाया, वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश

कोटा/राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण तथा शिक्षा विभाग कर्मचारी सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्काउटिंग के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिवस (चिंतन दिवस) मनाया गया। वहीं ‘वन एवं वन्यजीव संरक्षण पखवाड़े’ के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

​सर्वधर्म प्रार्थना सभा और केक सेरेमनी

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता एवं प्रार्थना सभा प्रभारी योगेंद्र भारद्वाज की देखरेख में सर्वधर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सीबीईओ लाडपुरा प्रतिभा त्रिपाठी एवं एडीपीसी आदित्य विजय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से बुलबुल, गाइड और स्काउट्स ने केक काटकर बेडेन पावेल का जन्मदिन मनाया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा , नयागांव , नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास , मां कल्याणी ओपन रेंजर टीम , सरोजिनी नायडू ओपन गाइड कंपनी , चंद्रशेखर आजाद ओपन स्काउट ट्रूप , बंसल पब्लिक स्कूल गणेश नगर सहित विभिन्न ओपन क्रू एवं ट्रूप्स के रोवर-रेंजर और स्काउट-गाइड्स ने भाग लिया।

​​पखवाड़े के तहत संगोष्ठी और रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व एडीपीसी रूपेश सिंह ने वन्य जीव संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप माथुर ने की। समसा कार्यक्रम अधिकारी अनुमेहा शर्मा विशिष्ट अतिथि थी। इस अवसर पर अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर जन-जागरण रैली को रवाना किया जिसने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

​सी ओ स्काउट बृज सुंदर मीणा एवं कार्यक्रम संयोजक उदय सिंह गुर्जर के निर्देशन में चित्रकला और प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

​प्रमुख जनों की उपस्थिति

​आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा सहकारी मंत्री जमनालाल गुर्जर, डीओसी रेलवे प्रवीण कुमार शर्मा, सीओ स्काउट बृज सुंदर मीणा, सीओ गाइड प्रीति कुमारी, जिला उप प्रधान विजय माहेश्वरी, यज्ञदत्त हाडा, कमल कुमार शर्मा और विमलेंद्र राठी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनिट लीडर शिव सहाय शर्मा , मनराज गुर्जर, सूरज दारोकर , मुकेश कुमार मीणा, मीनाक्षी, भारती, योगिता महावर , रोहित सुमन और तनु वैष्णव सहित कई पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक उदय सिंह गुर्जर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles