Sunday, April 26, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आरएस मित्तल कॉमर्स क्लासेस कोटा पर लाइव बजट का आयोजन

कोटा/आर.एस. मित्तल कॉमर्स क्लासेज, कोटा द्वारा आयोजित लाइव बजट कार्यक्रम का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया ।

संस्था की निदेशक सीए रजनी मित्तल ने बताया आरएस मित्तल पर लगातार यह ग्याहरवां वर्ष है लाइव बजट कार्यक्रम का। कॉमर्स विद्यार्थियों के अध्यन में बजट की महता को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है ।कार्यक्रम में तीन मुख्य वक्ता एवरग्रीन मोटर्स के डायरेक्टर तथा कोटा के वरिष्ठ उद्योगपति श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी , कोटा सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सीए सिद्धार्थ मित्तल जी तथा टैक्स एक्सपर्ट सीए गोपाल बांगड़ रहे ।

राजेन्द्र अग्रवाल उद्योगों पर बजट के प्रभाव को बताते हुए कहा कि जो बजट आया है उसमें एआई और टेक्नोलॉजी के लिए काफ़ी प्रावधान है जिससे उद्योगो को बढ़ावा मिलेगा और जिस तरीक़े से कोटा में रिसर्च लैब आईटी हब बनाने की बात की जा रही है तो हो सकता है जल्दी ही कोटा को भी फण्ड मिले । उन्होंने बताया एक जिला एक उद्योग योजना को फिर से ऐक्टिव करने से उद्योग और आगे बढ़ेंगे । बैटरी सस्ती होने से इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के क्षेत्र में भी प्रोत्साहन मिलेगा ।इसके अलावा सम्पूर्ण बजट में मोदी जी के विकसित भारत की झलक दिखती है ।

सी ए सिद्धार्थ मित्तल ने बताया कि इस बजट में टैक्स का सरलीकरण किया गया है। शेयर बाजार में ऑक्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा, टैक्स बढ़ने से शेयर बाजार गिरा है । लेट इनकम टैक्स रिटर्न की फाइलिंग की समय सीमा को कुछ अतिरिक्त राशि देकर 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च तक किया गया है। मोटर एक्सीडेंट क्लैम की रकम को इनकम टैक्स से छूट दी गई है ।

इस बार इनकम टैक्स स्लैब में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं, इस कानून में अघोषित आय एक करोड़ रुपये तक करने का प्रस्ताव है। इनकम टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी पर अब सजा नहीं होगी.।सरकार ने जुर्माने का ऐलान किया है। अब जो अपनी इनकम छिपाता है उसे सजा नहीं मिलेगी, उससे 30 फीसदी टैक्स लिया जाएगा।

सीए गोपाल बांगड़ ने बताया बजट में टीसीएस दर में कमी की गई है । विदेश यात्रा पैकेज पर लगने वाला टीसीएस अब 5% और 20% से घटाकर बिना किसी न्यूनतम राशि सीमा के 2% किया जाएगा । शिक्षा और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत टीसीएस 5% से घटाकर 2% किया जाएगा । मानव संसाधन सेवाओं की आपूर्ति को अब टीडीएस के तहत ठेकेदारों को किए जाने वाले भुगतानों में स्पष्ट रूप से शामिल किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की अस्पष्टता दूर होगी । मानव संसाधन सेवाओं पर टीडीएस अब केवल 1% या 2% की दर से ही लगाया जाएगा ।अंत में सभी वक्ताओं को फैकल्टी द्वारा सम्मानित किया गया एवं आभार व्यक्त किया गया।

सीए रजनी मित्तल ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की बात कही क्यूंकि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और अध्यन भावना को बढ़ावा देते हैं।

आर.एस. मित्तल कॉमर्स क्लासेज, कोटा द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक आयोजनों का आयोजन किया जाता रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles