Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लखनऊ छत्तीसगढ़ जंबूरी में भाग लेने वाले राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के बालक बालिकाओं को सम्मानित किया

कोटा/राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड कोटा द्वारा स्काउट मुख्यालय किशोर सागर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निर्वाण व शहीद दिवस पर सर्व धर्म सभा ,प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया प्रार्थना सभा में राम धुन ,नाम धून की प्रार्थना की गई इस अवसर पर रोवर रेंजर द्वारा कम्युनिटी डेवलपमेंट के अंतर्गत बारादरी सीबी गार्डन परिसर में श्रमदान का कार्य पूर्ण किया गया साथ ही बाल विवाह बाल श्रम को रोकने के कि बात की गई ।

जंबूरी लखनऊ व छत्तीसगढ़ में भाग लेने वाले रोवर रेंजर स्काउट गाइड यूनिट लीडर का सम्मान देहदानी नेत्रदानी स्वर्गीय श्रीमती अमिता भार्गव स्मृति संस्थान कोटा के द्वारा शील्ड प्रदान करी जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल विशिष्ट अतिथि पंकज मेहता ,अरुण भार्गव, यज्ञदत्त हाडा ,तेजेंद्र पाल सिंह सेठी ,अजय चतुर्वेदी ,प्रेम भाटिया ,डॉ मुकेश दाधीच, विजय महेश्वरी के द्वारा अति विशिष्ट अतिथि प्रतिभा तिवारी , गोपाल सपरा के द्वारा बच्चों को शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया ।

कम्युनिटी डेवलपमेंट सेमिनार का आयोजन क्रिएटिव व बैटर वर्ल्ड के लिए किया गया जिसमें जिला प्रशिक्षण आयुक्त गोपाल मिश्रा ,श्यामलाल ,यज्ञदत्त हाडा ने प्रधानमंत्री शील्ड ,उपराष्ट्रपति शील्ड ,लक्ष्मी मजूमदार अवार्ड के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर विशेष रूप से सहायक राज संगठन आयुक्त दिलीप माथुर ने विस्तार से दोनों जंबूरियों के बारे में जानकारी दी जिला संगठन आयुक्त वसुंधरा मीणा ,प्रीति कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस आयोजन में प्रदीप भार्गव, आकाश भार्गव, प्रणव भार्गव ,मनोज यादव, फिरोज ,सारिका सक्सेना, सहायक सचिव मदिराज का सहयोग व सहभागिता रही।यह जानकारी यज्ञदत्त हाडा ने दी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles