कोटा/तीर्थराज पुष्कर गौतम आश्रम में गुरु कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुदेव श्री दामोदर जी शास्त्री के जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है।
इस पावन अवसर पर डॉ. आचार्य बृज बिहारी जी महाराज के सानिध्य में श्री पुष्कर गौतम आश्रम के पदाधिकारियों द्वारा आचार्य पुष्पेंद्र भैया जी एवं अंकित जी शास्त्री को श्रीमद् भागवत ग्रंथ सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। वातावरण भक्तिरस, वैदिक मंत्रोच्चार एवं भागवत महिमा से ओत-प्रोत रहा।






