Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आयुक्त ममता तिवारी के निर्देशन में केडीए की बड़ी कार्रवाई, 10 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया

आयुक्त ममता तिवारी के निर्देशन में केडीए की बड़ी कार्रवाई, 10 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया

कोटा।आयुक्त कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ममता तिवारी के निर्देशन में प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ग्राम दसलाना एवं जगन्नाथपुरा क्षेत्र में केडीए की लगभग 10 बीघा भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से की जा रही प्लानिंग को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल, टीनशेड, टापरियां एवं बाड़ों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। साथ ही अतिक्रमियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

इसके अतिरिक्त कैथून रोड पर काटी जा रही गैर-अनुमोदित कॉलोनी में केडीए द्वारा गैर-अनुमोदित योजना का बोर्ड लगाया गया तथा आमजन से अपील की गई कि वे ऐसी अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट का क्रय-विक्रय न करें, अन्यथा उन्हें आर्थिक व कानूनी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार हिम्मत सिंह राव, भू-अभिलेख निरीक्षक विवेकपाल सिंह तंवर, हरिश्चंद्र प्रजापति, भवानीशंकर कारपेंटर, हरिश कुमार गुप्ता, पटवारी रूचिता यादव तथा कोटा विकास प्राधिकरण के थानाधिकारी सत्यनारायण मीणा मय जाप्ता मौके पर उपस्थित रहे। कोटा विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध अतिक्रमण एवं गैर-अनुमोदित कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles