Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वच्छता संगोष्ठी,शपथ एवं पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था के साथ स्व. सेठ श्री प्रभुलाल – कल्याणी बाई जायसवाल की स्मृति में सेवा एवं स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत

कोटा।टीम प्रेरणा जायसवाल एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से स्वर्गीय सेठ श्री प्रभुलाल – कल्याणी बाई जायसवाल की स्मृति में “सेवा एवं स्वच्छता सप्ताह” की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वच्छता पर संगोष्ठी आयोजित हुई और शपथ ग्रहण की। वहीं पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था भी की गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा में स्वच्छता कार्य किया गया।

मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड सहायक जिला कमिश्नर गाइड नीलम त्रिपाठी थी। अध्यक्षता स्थानीय संघ सचिव एवं टीम प्रेरणा जायसवाल के संरक्षक प्रकाश जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षिका सुमन गुप्ता, दीपिका मीणा एवं यूनिट लीडर अन्तिमा मेहरा मंचासीन थी।

संगोष्ठी में नीलम त्रिपाठी ने कहा कि नशावृत्ति और दुर्व्यसन स्वास्थ्य के दुश्मन हैं। इनसे दूर रहकर ही हम अपने स्वास्थ्य को कायम रख सकते हैं। मोबाइल का अत्यधिक उपयोग भी आज मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर रहा है।

जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की कुंजी है। शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य कहलाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आहार, पोषण, व्यायाम तथा अच्छी निद्रा अति आवश्यक है।

कार्यक्रम संयोजक कार्तिक जायसवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, फल वितरण, साबुन वितरण, वस्त्र वितरण के साथ पशु पक्षियों की सेवा, खेलकूद, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्य जीव संरक्षण सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक यूनिट लीडर्स, स्काउट गाइड, कब बुलबुल एवं रोवर रेंजर के साथ विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles