नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किए जाने पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बधाई दी है।
X प्लेटफॉर्म पर साझा पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर उनकी स्वीकार्यता का बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को लगातार मिल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति और उनके नेतृत्व में बदले हुए, आत्मविश्वासी भारत के उभरने को दर्शाते हैं।
शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों और सशक्त कूटनीति के कारण भारत आज विश्व मंच पर एक प्रभावशाली और भरोसेमंद नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित हो रहा है।






