Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“विचारों की उड़ान” — सकारात्मक सोच की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति

कोटा/अपने सशक्त, संवेदनशील एवं विचारोत्तेजक लेखन के लिए पहचाने जाने वाले तथा “कोटा टूरिज़्म” जैसी चर्चित कृति के लेखक परमानन्द गोयल की नवीन प्रेरणादायी पुस्तक “विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नज़रिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका” इन दिनों पाठकों के बीच विशेष सराहना प्राप्त कर रही है।

हाल ही में गोयल ने अपनी इस प्रेरक कृति को संभागीय आयुक्त एवं कोटा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल को ससम्मान भेंट किया।

यह पुस्तक समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रेरक चेतना एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। जीवन और समाज को सकारात्मक सोच की दृष्टि से देखने की प्रेरणा देती यह कृति, प्रत्येक विचार के माध्यम से नई ऊर्जा, नई उड़ान और नई संभावनाओं का संदेश प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles