Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में कोचिंग छात्र की संदिग्ध मौत

कोटा। शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के न्यू राजीव गांधी नगर इलाके में नीट की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान उड़ीसा निवासी रोशन के रूप में हुई है, जो आकाश कोचिंग संस्थान में अध्ययन कर रहा था। वह करीब चार महीने पहले ही कोटा आया था और अपने चचेरे भाई के साथ हॉस्टल में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर जब उसका भाई कोचिंग से लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी रोशन ने दरवाजा नहीं खोला। दूसरी चाबी से जब दरवाजा खोला गया तो वह बिस्तर पर उल्टा पड़ा मिला। सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबीएस अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना अधिकारी रामलक्ष्मण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है ताकि कमरे की बारीकी से जांच की जा सके। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। छात्र को किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी।

पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, जो कोटा के लिए रवाना हो चुके हैं। शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles