अस्मिता खेलो इंडिया योगासन लीग 2025-26 में गायत्री गोस्वामी का शानदार प्रदर्शन
जयपुर। वैषाली नगर स्थित केवीजीआईटी कॉलेज में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया योगासन लीग 2025-26 में गायत्री गोस्वामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा ग्रुप इवेंट में रजत पदक हासिल किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से कोटा में खुशी की लहर है।






