Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वांछित फाउंडेशन मध्य प्रदेश टीम द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों का कार्यक्रम

वांछित फाउंडेशन मध्य प्रदेश टीम द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों का कार्यक्रम

वांछित फाउंडेशन मध्यप्रदेश टीम की महिला उपाध्यक्ष सीमा जी द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों का कार्यक्रम व काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को अल्पाहार भी कराकर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। बच्चों ने अपने काव्य पाठ से सभी को प्रभावित किया।

बच्चों के नाम तृप्ति जेवडिया, फ्लोरेंस झाला अलिशा चक्रवर्ती, आशिया, अशफिया, विभा यादव, दिव्यांशी चौरसिया, वाणी खींची, धर्मेन्द्र धनगर, महिम माली, विनीत आदिवाल, गौरक्ष खींची, हर्ष झाला, योगेन्द्र आदिवाल आदि ने अपने काव्य पाठ से सभी को प्रभावित किया।

डॉ. सुनीता मेहरोत्रा, संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा ने भी बच्चों को तन, मन एवं धन से सम्पन्न होने के साथ ही राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बालिकाएं हमारे समाज की भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles