Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भगवान श्रीराम पर आधारित काव्य ग्रंथ “त्रेता के प्रभु श्री राम” भव्य विमोचन समारोह रविवार को

✍️राम शर्मा ‘कापरेन’

कोटा/रविवार को रवि योग जैसे शुभ मुहूर्त में सूर्यवंश के भगवान श्रीराम पर आधारित काव्य ग्रंथ “त्रेता के प्रभु श्री राम” (श्री राम चरित प्रसंग काव्य) का भव्य विमोचन समारोह आयोजित होगा। इस पुस्तक के लेखक हैं डॉ. शिव कुमार शर्मा ‘शिव लहरी’। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद, कोटा इकाई के तत्वावधान में किया जा रहा है। विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महामण्डलेश्वर हेमानन्द सरस्वती महाराज पधारेंगे। विशिष्ट अतिथि रहेंगे  राजेश बिरला , जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता  महेश विजय करेंगे। साथ ही, इस अवसर पर  विधायक  संदीप शर्मा,मुख्य सम्पादक STN न्यूज  दिनेश गौतम,संरक्षक  रामेश्वर शर्मा ‘रामू भैया’ तथा नन्दकिशोर शर्मा ‘सरल’ सहित अनेक साहित्यकार, कवि और रामभक्त उपस्थित रहेंगे।यह गरिमामयी कार्यक्रम दिन में दोपहर के समय आयोजित होगा।

साहित्य, संस्कृति और भक्ति का यह संगम कोटा के साहित्यिक परिवेश में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles