कोटा।दशहरा मेले के विभिन्न कार्यक्रमों में गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करने की शुरुआत नगर निगम ने मंगलवार से कर दी। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी और मेला अधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के चरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित किया।
इसके बाद उन्होंने महाराव इज्यराज सिंह से मुलाकात कर उन्हें सपरिवार मेले के कार्यक्रमों में आमंत्रित किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष ने महाराव को मेले की तैयारियों और इस वर्ष किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।
महाराव इज्यराज सिंह ने नगर निगम और मेला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मेले को और भी भव्य व आकर्षक बनाने के लिए सतत प्रयास किए जाने चाहिए।






