Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एम जे एफ बने लायन डॉक्टर जगदीश शर्मा 

कोटा/एम बी एस नगर विकास समिति के महासचिव विमल कुमार ने बताया कि स्थानीय समिति के अध्यक्ष लायन डॉक्टर जगदीश शर्मा को 3 अगस्त को अजमेर में आयोजित प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह में अंतर्राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष पी एम जे एफ लायन नरेश अग्रवाल, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय निदेशक पी एम जे एफ लायन वी के लड़िया ,प्रांतीय अध्यक्ष एम जे एफ लायन आर के गर्ग लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के समन्वयक एम जे एफ लायन आनिल नाहर एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों की उपस्थिति में असहायों की सहायता हेतु 1000 डॉलर का सहयोग करने के फलस्वरुप एम जे एफ पद से सम्मानित किया गया।

ब्राह्मण समाज जागृति मंच के महासचिव श्री परशुराम शर्मा ने बताया कि हमारे अध्यक्ष डॉ जगदीश शर्मा केवल हमारे संगठन से ही नहीं अपितु अन्य कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ाव रखते हैं तथा यथाशक्ति सहयोग करने की प्रवृत्ति रखते हैं।

जन जागृति मंच के महासचिव श्री सुनील जैन ने कहा कि हमारे अध्यक्ष ने हाल ही में संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया एवं सदैव करते रहते हैं।

समर्पण बहुउद्देशीय विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री आर एस कसेरा जी ने कहा कि डॉक्टर शर्मा ने न केवल संस्था को सहायता करते हैं अपितु राजस्थान भारत स्काउट एवं गाइड के मंडल सचिव के पद पर रहते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े हजारों कार्य करवाने में अग्रणी रहे हैं।

डॉ शर्मा ने लायंस क्लब की संभागीय अध्यक्ष डॉक्टर सुषमा आहूजा, अध्यक्ष लायन राजकुमार एरन, महासचिव लाइनप्रशांत भारद्वाज कोषाध्यक्ष लाइन मुखराम ,लाइन अनिल सिंघल, एम जे एफ लाइन मंजू श्री त्रिपाठी, डॉक्टर संजय धाकड़, समाजसेवी श्री यज्ञदत्त, श्री शंकर मालवीय ,श्रीमती मोनिका वासु ,लाइन अनामिका राठौर ,लाइन प्रीति जासू एवं सभी उपस्थित सदस्यों का हार्दिक आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles