Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जल्द शुरू होगा सवाईमाधोपुर बाइपास रेल लाइन का काम

कोटा। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन बाइपास नई रेलवे लाइन का काम जल्द शुरू हो सकता है। इसके लिए जबलपुर मुख्यालय में सोमवार को चर्चा होगी। इस चर्चा में पश्चिम-मध्य रेलवे और उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए कोटा से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विनोद मीणा की रविवार को जबलपुर रवाना हुए।

उल्लेखनीय है कि यह काम उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा किया जाना है। इस काम के लिए करीब 123 करोड रुपए का बजट निर्धारित है। इस काम का टेंडर भी लगभग फाइनल बताया जा रहा है। यहां पर अर्थ वर्क, छोटे-बड़े पुल, फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफार्म आदि का काम किया जाएगा। इसके बाद यहां पर रेल लाइन बिछाई जाएगी। यह लाइन कुशतला और देवपुरा के बीच करीब 13.54 लंबी होगी।

जयपुर जाने का बचेगा समय

यह लाइन चालू होने के बाद यात्री सवाई माधोपुर को बाईपास कर सीधे जयपुर पहुंच सकेंगे। इससे यात्रियों का करीब एक घंटे का समय बचेगा। अभी सवाईमाधोपुर में इंजन बदलने के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रहती है। इसके अलावा सवाई माधोपुर आने-जाने के समय में भी बचत होगी।

सवाई माधोपुर जाने वाली यात्रियों के लिए कुशतला से देवपुरा के बीच जीनापुर में नया स्टेशन बनाए जाने की योजना है।

रोजाना होगी लाखों की बचत

सवाई माधोपुर बाईपास नई लाइन बनने से रेलवे को रोजाना लाखों रुपए की बचत होगी। यह बचत सवाई माधोपुर में डीजल इंजन का उपयोग बंद होने से तथा ट्रिप सेड का स्टाफ कम होने के रुप में होगी।

यह लाइन चालू होने से मैसूर-जयपुर, भोपाल-जोधपुर, बांद्रा-जयपुर, जबलपुर-अजमेर दयोदय, जयपुर-मुंबई सुपर, इंदौर-जोधपुर रणथंभौर, कोटा-श्री गंगानगर, झालावाड़-श्री गंगानगर तथा कोटा-हिसार सहित 32 ट्रेनें सवाई माधोपुर नहीं जाकर सीधे जयपुर जाएंगी।

इसके अलावा दर्जनों मालगाड़ियां सीधे जयपुर के लिए निकल जाएंगी।

10 साल से चल रहा काम

उल्लेखनीय है कि करीब 10 साल से इस योजना पर काम चल रहा है। अब इस योजना के पूरा होने की उम्मीद बंधी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles