Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

यात्री से मारपीट करने वाला टीटीई निलंबित, डीसीएम की चेकिंग के दौरान हुई थी घटना

कोटा। टीटीई द्वारा यात्री से मारपीट की खबर और वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को कोटा मंडल रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से टीटीई को निलंबित कर दिया। यह टीटीई कोटा का ही था और इसका नाम हेमराज मीणा बताया जा रहा है। निलंबन से पहले वाणिज्य अधिकारियों ने हेमराज से पूछताछ भी की। अपने बयान में हेमराज ने बताया कि हेमराज ने बताया कि चेकिंग के दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर पटेल भी मौजूद थे। लेकिन पटेल और एक अन्य टीटीई जलधारी मीणा दूसरे कोच में तथा वह और एक टीटीई समय राज मीणा अलग कोच में मौजूद है। सभी कोटा स्टेशन से से नई दिल्ली-डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ट्रेन के जनरल कोचों में चढ़े थे।

यात्री के पास नहीं था टिकट

हेमराज ने बताया कि चेकिंग के दौरान गैलरी में खड़े एक यात्री के पास टिकट नहीं मिला। जुर्माना भरने की बात पर यात्री जाने लगा। इसके बाद रोकने की कोशिश में यात्री नाराज हो गया। गुस्से में गाली गलौज करते हुए यात्री ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद अपने बचाव में उसका यात्री से झगड़ा हो गया। बाद में मामले की सूचना कोटा कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर रामगंज मंडी में एक आरपीएफ जवान ट्रेन पर पहुंचा। लेकिन इस जवान ने यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा।

शामगढ़ जीआरपी को दी रिपोर्ट

हेमराज ने बताया कि बाद में मामले की सूचना दूसरे कोच में मौजूद डीसीएम साहब को दी गई। डीसीएम ने आरपीएफ अधिकारियों से बात की। इसके बाद भवानीमंडी में भो एक आरपीएफ जवान आया। यह जवान शामगढ़ तक उनके साथ गया। बाद में शामगढ़ में यात्री के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दी गई। यात्री ने भी अपने खिलाफ मारपीट की शिकायत की। यात्री की मांग पर जीआरपी ने उसका मेडिकल भी कराया। लेकिन इसमें कहीं भी मारपीट से चोट लगने की बात सामने नहीं आई। इसके बाद यात्री जुर्माना भरने को राजी हो गया। जुर्माना भरने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और जीआरपी ने यात्री को छोड़ दिया। गौरतलब है कि इससे पहले जीआरपी ऐसे किसी मामले से साफ इनकार कर रही थी।

डीआरएम ने भी किया तलब

मामला सामने आने के बाद डीआरएम अनिल कालरा ने भी शुक्रवार को हेमराज को तलब किया है। इससे पहले बुधवार को यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। लोग इस खबर को एक दूसरे से शेयर करते हुए मामले की जानकारी लेते नजर आए। लोगों ने खबर पर जमकर टिप्पणियां भी कीं। इसमें कई लोग टीटीई का तो कई यात्री का पक्ष लेते नजर आए।

उल्लेखनीय है कि यह घटना सोमवार को हुई थी। इसमें किसी यात्री ने टीटीई को यात्री के मारते हुए का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles