Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025भगवान गणेश की आराधना से मेले की तैयारियों का श्रीगणेश

फ़रीद खान

कोटा में श्री राम रंगमंच पर भगवान गणेश पूजन के साथ ही शुक्रवार से दशहरा मेला 2025 की तैयारियों का श्री गणेश हो गया। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी के नेतृत्व में गणेश पूजन में बड़ी संख्या में उत्तर और दक्षिण निगम के पार्षद, प्रबुद्धजन, अधिकारीगण व आमजन शामिल हुए।पूजन के पश्चात कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि मेला हमारी सांझी विरासत है। यह कोटा समेत समस्त हाड़ौतीवासियों के लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं है बल्कि मेले से हम सभी का भावनात्मक जुड़ाव है। गत वर्ष लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में मेले का एक नया और भव्य स्वरूप सामने आया था। हमें विश्वास है कि इस वर्ष भी उनके मार्गदर्शन में हम मेले को नई ऊंचाइयां दिलाने में कामयाब होंगे। मेला समिति को अब आयोजन का अनुभव हो चुका है। तैयारियां भी इस बार काफी समय पहले प्रारंभ की जा रही हैं। इसका लाभ मेले के आयोजन को सफल बनाने में अवश्य मिलेगा। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने कहा कि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश हैं कि मेले की राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान स्थापित की जाए। उनकी इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने आयोजन प्रारंभहोने की तिथि से करीब चार माह पूर्व गणेश पूजन के साथ तैयारियों का शुभारंभ किया है। आने वाले समय में उत्तर और दक्षिण निगम के पार्षदों, शहर के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और आमजन से सुझाव लिए जाएंगे। उस अनुसार मेले में नवाचार भी किए जाएंगे और मेले में होने वाले विभिन्न आयोजनों को भी नया स्वरूप दिया जाएगा। साथ ही हमारा प्रयास रहेगा कि गत वर्ष की भांति भ्रष्टाचार और मोनोपॉली मुक्त मेला हो जिसमें आमजन सुरक्षित माहौल में मेले का आनंद ले सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles