Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

 ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता और पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को समर्पित एक हृदयस्पर्शी कार्यक्रम का आयोजन

 

ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता और पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को समर्पित एक हृदयस्पर्शी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में देशभक्ति की लहर देखने को मिली, अध्यक्ष कविता दुगेरिया ने बताया की तिरंगा थीम पर आधारित प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

*शहीदों को नमन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ*

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे शानुका कल्पना सेठिया और संगीता बाबरिया ने मिलकर किया। इसके बाद, ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा और पुलवामा आतंकी हमले की दर्दनाक यादों को दर्शाते हुए नाटक प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों को भावुक कर दिया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत और कविताओं की प्रस्तुतियों ने सभागार में जोश भर दिया।

*सक्रिय सहभागिता और सम्मान*

शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर मौन धारण किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सुधा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सहसचिव आकांक्षा व प्रतिभा ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में इसे सफल बनाया। मंच संचालन प्रीति टोंग्या ने बखूबी किया।

सुधा सागर बालिका छात्रावास के अध्यक्ष अर्चना रानी दुगेरिया ने कार्यक्रम की सराहना की।

*रंगारंग कार्यक्रम और सदस्य सहभागिता*

देशभक्ति पर आधारित कई रंगारंग खेलों में 65 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रिया अग्रवाल, ऋतु, चंदन, रंजना, स्वाति, माधुरी, सीमा, श्वेता, कनिका, प्रीति,पिंकी पांडिया, नीलम मेना,शालिनी और अर्चना, अंकिता कुसुम ,सिद्धेश्वरी, मीनाक्षी, उषा, राजकुमारी आशा, ,सहित कई सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। यहआयोजन राष्ट्रभक्ति और शहीदों के प्रति कृतज्ञता का एक अद्भुत संगम रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles