Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“एक दिन सेवा के नाम” मुहिम के अंतर्गत माथुर वैश्य समाज द्वारा सेवा कार्य

कोटा। माथुर वैश्य शाखा सभा कोटा एवं माथुर वैश्य सेवा दल द्वारा “एक दिन सेवा के नाम” अभियान के अंतर्गत नौतपा की भीषण गर्मी के बीच जनसेवा का कार्य किया गया। कोटा जंक्शन स्थित मोहित गुप्ता की दुकान पर ठंडे दूध के शर्बत का वितरण किया गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को राहत मिली।

कार्यक्रम में शाखा सभा अध्यक्ष श्री के. पी. गुप्ता ने सेवा कार्य को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य निरंतर संभव हो पाते हैं।

इस आयोजन में गुप्ता टेंट हाउस के दीपक गुप्ता एवं आदित्य गुप्ता का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने टेंट और बर्तनों की समुचित व्यवस्था की। मौके पर ₹100 नकद एवं 5 किलो शक्कर का गुप्त दान भी प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र गुप्ता, शाखा सभा अध्यक्ष के. पी. गुप्ता, मंत्री अजय गुप्ता, उपमंत्री अनिल गुप्ता, कोष निरीक्षक राजीव गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष आदित्य गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु गुप्ता एवं नवांश गुप्ता की उपस्थिति रही। महिला मंडल से कानल गुप्ता ने भी सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।

माथुर वैश्य समाज का यह सेवा कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है कि सामूहिक प्रयास से गर्मी जैसे कठिन समय में भी जनसेवा के माध्यम से राहत दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles