Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन 3 जून को

कोटा, 28 मई। नगर निगम कोटा उत्तर के प्रशासनिक भवन में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन 3 जून को किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत शहरवासियों को चित्रकला व अन्य स्रोतो के माध्यम से पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा।नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त अशोक त्यागी ने बताया कि वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के तहत 3 जून को निगम के प्रशासनिक भवन में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के माध्यम से आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है और इन प्रदर्शनियों में रिसाइक्लिंग, रियूज, रिड्यूज सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे पश्वलिथीन, गिला व सूखा कचरा, घर-घर कचरा संग्रहण एवं मेडिकल वेस्ट के निस्तारण हेतु इन विभिन्न विकल्पों के माध्यम से प्रदर्शनी में शहरवासियों को अलग-अलग प्रकार के प्रोडक्ट बनाकर अनउपयोगी वस्तुओं को कैसे उपयोग में लिया जा सकता है और अपने शहर, देश व विश्व को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश इस प्रदर्शनी के माध्यम से दिया जाएगा।

नगर निगम कोटा उत्तर के अध् पीक्षण अभियंता कुलदीप प्रेमी ने कि यह प्रदर्शनी का आयोजन 3 मई को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा और इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले

प्रत्येक प्रतिभागियों को उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए मौके पर सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।डेएनयूएलएम की प्रबंधक डश्व हेमलता गांधी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए शहरवासी नगर निगम कोटा उत्तर के प्रशासनिक भवन के कमरा नं. 310 में व दूरभाष नं 94132 40629 पर संपर्क कर आवेदन कर सकते है। इस प्रदर्शनी में शहरवासी अपना रजिस्ट्रेशन कराकर अनउपयोगी वस्तुओं व सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग करने से संबंधि बताया ात बिंदुओ के आधार पर आर्ट व क्राफ्ट के प्रोडक्ट बनाकर शहरवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए लोगों को प्रेरित कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles