के डी अब्बासी
कोटा, मई। कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र का चाकूबाज रोहित रतले को भीम मंडी थाने के पुलिस की टीम के थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा, सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद रशिद, कांस्टेबल अंबाराम शिवकुमार और जाहिद संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। 23 मई की रात लगभग 9:00 बजे रोहित रतले ने भावेश दीक्षित पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। विवाद की वजह पड़ोस की दुकान में काम करने वाली लड़कियां बताई जा रही है।






