कोटा/तिरंगा यात्रा रैली को लेकर तैयारी बैठक संम्पन्नकोटा 14 मई। 16 मई को भाजपा कोटा शहर द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम कोटा संभाग समन्वयक हेमंत कृष्ण विजयवर्गीय,अनुसुईया गोस्वामी एवं जिला संयोजक विवेक राजवंशी सहसंयोजक सत्यनारायण शर्मा के साथ जी एम ए प्लाजा सभागार मे बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा शहर जिला कोटा द्वारा शुक्रवार 16 मई 2025 को माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला के गरिमामय मुख्य आतिथ्य में रामपुरा पीपल के पेड़ से लाडपुरा ,खाई रोड, नयापुरा चौराहा, उम्मेद क्लब होते हुए शहीद स्मारक तक भव्य राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक ”तिरंगा यात्रा” का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम में सभी समाजों, संस्थाओं सहित आमजन अपनी सहभागिता देगे। 16 से 17 मई तक प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होना है। 17 से 25 मई तक प्रत्येक जिला मुख्यालय व 25 से 31 मई तक प्रत्येक विधानसभा में यह कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा, देवेंद्र राही, सोनिया सिह राठौड़, शैलेन्द्र ऋषि, अनिल शर्मा, कुलदीप तलवार, मुकेश चावला, चंद्र मोहन योगी उपस्थित रहें।





