Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

देशी पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

के डी अब्बासी

कोटा, मई। कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि अपराधियो द्वारा अवैध फायर आर्म्स रखने एवं उपयोग करने तथा सोशल एप पर फायर आर्म्स की फोटो वायरल। । करने की घटनाओं को देखते हुए जिला मुख्यालय द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया है।। । अभियान के क्रम में कोटा शहर में अवैध हथियार रखने वाले व सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने अपराधियो की धरपकड एवं अवैध हथियार जप्ती के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सेनी के निर्देशन में श्री गंगासहाय शर्मा पुलिस उप-अधीक्षक के सुपरविजन में भीमगंजमण्डी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। मुखबीर की सूचना पर अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर आम लोगों में भय पैदा करने वाले बदमाश राजपाल जादौन गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार

सब इंस्पेक्टर राजकुमार को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसका नाम राजपाल जादौन पुत्र इन्द्रपाल जादौन, जो डडवाडा कोटा मे रहता है जिसने INSTAGRAM सोशल मीडिया एप पर अवैध हथियार के साथ अपनी फोटो अपलोड कर रखी है। जिसके पास उसका कोई हथियार अनुज्ञा पत्र नहीं है। इस प्रकार सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर आमजन में भय पैदा कर रहा है। मुखबीर की । सूचना पर INSTAGRAM सोशल एप को चैक करने पर अपराधी राजपाल जादौन द्वारा पीस्टल के साथ दो फोटो वायरल कर रखी है। जिससे पाया गया कि अपराधी राजपाल जादौन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर आमजन में भय पैदा किया जा रहा है। जिससे एक आम शहरी शहर में स्वयं को असुरक्षित महसुस कर रहा है और आपराधिक तत्वों के हौसले बुंलद हो रहे है। भीम मंडी क्षेत्र केराधा कृष्ण मंदिर के पास डडवाडा निवासी राजपाल जादौन उर्फ राज को गिरफ्तार किया पुलिस टीम में भीम मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा पुलिस इंस्पेक्टर, कांस्टेबल लोकेश कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कमार, सब इंस्पेक्टर राजकुमार, कांस्टेबल देवीलाल,शिवकुमार, और विनोद कमार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles