कोटा/देश के साहित्यिक मनीषी ,चिंतक और अनेकों पुस्तकों की रचना कर बारां की माटी का नाम रोशन करने वाले सम्माननीय श्री बशीर अहमद मयूख साहब का आज कोटा विज्ञाननगर स्थित निजी आवास पर देहावसान हो गया है। इस्लाम धर्म में जन्मे श्री बशीर अहमद मयूख अनेक धर्मग्रंथों को अपने सृजन की विषयवस्तु और मयूखेश्वर महादेव मंदिर के निर्माणकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।वे अपने जीवन के 99 वें वर्ष में प्रवेश कर चुके थे।उनकी पार्थिव देह को कल दिनांक 5 मई 2025 सोमवार 11 बजे जंगली शाह बाबा कब्रिस्तान में मिट्टी में समर्पित किया जाएगा।






