Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डॉ क्षिप्रा सत्र 2025-26 के लिए लायंस क्लब कोटा टेक्नो के अध्यक्ष पद पर मनोनीत

कोटा/लायंस क्लब कोटा टेक्नो की सत्र 2025-26 हेतु नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है । क्लब के निदेशक ए के गुप्ता व रजनी गुप्ता के अनुसार क्लब सदस्यों की आम बैठक में निर्णय लिया गया । आगामी सत्र 2025-26 के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया । अध्यक्ष पद के लिए डॉ क्षिप्रा गुप्ता , सचिव पद के लिए सिद्धार्थ गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद के लिए नीलम गुप्ता को मनोनीत किया गया है । क्लब निदेशक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि अन्य पदो के लिए भी नाम तय किए गए है जिसमें उपाध्यक्ष प्रथम पद हेतु संध्या गुप्ता , उपाध्यक्ष द्वितीय किशन झा, मेम्बरशिप चेयरमैन निधि गुप्ता को , सर्विस चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता को , श्री शक्ति चेयरमैन रेणु गुप्ता को मनोनीत किया गया है । इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नवमनोनित टीम का मुंह मीठा करवाकर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की । नवीन कार्यकारिणी ने सभी का आभार जताया व क्लब को नवाचार व सेवाकार्य से उचाईयो पर ले जाने का संकल्प दोहराया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles