खबर कोटा महानगर से विज्ञान नगर कोटा में स्थित वैष्णव ब्राह्मण सेवा संस्था कोटा समाज की ओर से समाज के भवन में जगतगुरु रामानंदाचार्य का 725 वा जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर दो जोड़ो का निशुल्क विवाह किया गया जिसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर 1008 श्री श्री गोविंद दास त्यागी रहे जिन्होंने अपने आश्रम से जगतगुरु रामानंदाचार्य का मंदिर बनाने के लिए जमीन दान की घोषणा भी की गई इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष रामबाबू वैष्णव ने बताया कि हमारे समाज को किसी भी प्रकार की सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं दी जाती है , डोली भूमि पर कब्जा हो रहा है,साथ ही हम सरकार को अवगत कराना चाहते है कि हम राज्य मे तो ओ बी सी वर्ग में हे,किंतु केंद्र में ओबीसी वर्ग में बैरागी शब्द नहीं जुड़ा हुआ हे सरकार से आशा है बैरागी जाति को भी केंद्र की ओबीसी सूची में को जोड़ा जाए ,कार्यक्रम में संभागीय सचिव विजेंद्र वैष्णव ,कोषाध्यक्ष धनराज बैरागी ,उपाध्यक्ष विष्णु वैष्णव कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश वैष्णव संयोजक नंदलाल वैष्णव रमेश वैष्णव संरक्षक,जिला अध्यक्ष परमानंद वैष्णव सांस्कृतिक मंत्री रामबिलास वैष्णव संगठन मंत्री नरेश वैष्णव, विशाल वैष्णव , राजकुमार वैष्णव और सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे
*कोटा में वैष्णव ब्राह्मण सेवा संस्था ने निशुल्क विवाह सेवा संकल्प के साथ मनाया 725 व जगतगुरू रामानंदाचार्य का जन्मोत्सव*






