Sunday, August 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

उदयपुर में मेवाड़ कराते लीग सीजन 3 प्रतियोगिता का आयोजन,कोटा के प्रणय कश्यप, पी. बालाशंकर रेड्डी,योगेश मीना ने कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया

*गत 4 और 5 जनवरी को उदयपुर में मेवाड़ कराते लीग सीजन 3 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोटा के द लाइंस मार्शल आर्ट्स अकादमी एवम श्री राम स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक कोच सेनसेइ वीरेंद्र सिंह एवम सेंसेई सुनील सोनी ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कोटा के प्रणय कश्यप, पी. बालाशंकर रेड्डी,योगेश मीना ने कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया।वहीं कुनाल व ऋषि ने रजत पदक हासिल किया। दूसरी ओर महिला भार वर्ग में भानुप्रिया ने कांस्य पदक हासिल किया ,इस प्रतियोगिता में सेंसेई रजनीश राय एवम सेनसेई आयुष कोड़े ने टीम मैनेजर की भूमिका निभाई।, कोटा आगमन पर सभी खिलाड़ियों का अभिभावक जन द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles