कोटा। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कोटा शहर द्वारा राजरानी टॉवर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, संविधान दिवस पर संगोष्ठी कर, शपथ ली।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि भारत देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ एवं 26 जनवरी 1950 को देश में लागू हुआ। किसी लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिये संविधान देश के नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को तय करता है। भारतीय संविधान के बारे में लोगों को जागरूक करने और संविधान के महत्त्व व अंबेडकर जी के विचारों अवधारणाओं को फैलाने के उद्देश्य से संविधान दिवस मनाया जाता है।
संविधान के मूल ढांचे में ये प्रमुख तत्व है- लोकतांत्रिक एवं गणतांत्रिक स्वरूप, धर्मनिरपेक्ष चरित्र,संसदीय प्रणाली,शासन में शक्तियों का पृथक्करण,संघीय ढांचा, कल्याणकारी राज्य,समानता का सिद्धांत,निष्पक्ष चुनाव एवं स्वतंत्र न्यायपालिका।
संविधान में जहां हमें अधिकार दिये गये है, वहीं देश के प्रति हमारें दायित्व भी है। हम अधिकारों के साथ साथ अपने दायित्वों को भी समझे। हमारे लिये भारत देश एवं संविधान प्रथम है। संविधान का सम्मान, उसमें दिये अधिकारों के साथ साथ अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वाह करना, डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी को सच्ची श्रृंद्धांजलि होगी।
आज के दिन हम यह संकल्प लें कि संविधान के मूल्यों व आदर्शों का अनुसरण करते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में पूर्ण सामर्थ्य से योगदान देंगे।
कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रितेश चित्तौडा, सहसंयोजक के पी सिंह, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, सदस्यता अभियान जिला सहसंयोजक शैलेन्द्र श्रृषी, कीर्तिकांत गोयल, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह हाडा, संजय निझावन, नरेन्द्र सोनी, दिलिप शर्मा, सोनू गौतम, महिला मोर्चा से पूनम गोयल, सिंपल शर्मा, नवल देव, पन्नालाल बंजारा, राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा, विकास शर्मा, कांती कसोटिया, जगदीश प्रसाद मेघवंशी, नवीन माथूर, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
75वें संविधान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कोटा शहर एवं देहात की ओर से अदालत चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार संगोष्ठी की गयी, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला प्रमुख गोविंद सिंह परमार ने विचार रखा । संविधान की प्रतियां हाथों मे लेकर संकल्प किया कि संविधान की रक्षा, राष्ट्र रक्षा के लिये सभी संकल्पित है।
कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाड़िया, कोटा देहात जिलाध्यक्ष चंपालाल मेहरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमन मेहरा, जिला महामंत्री बनवारी लाल मेघवाल, देहात जिला महामंत्री शिवजी आयर्, जिला कार्य समिति सदस्य ओम गेंडोलिया, आईटी सेल देहात प्रभारी गौरव गढ़वाल, मोर्चा स्टेशन मंडल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह भानावत, पूर्व मंडल उपदेश प्रमोद सिंह हाडा, एस टी मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश मीणा, स्टेशन मंडल उपाध्यक्ष सीताराम मुराडियां, मुकुट मीणा आदि सहित उपस्थित रहें।




