Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाड़ौती अंचल के गीतकार बाबू बंजारा को मिलेगा ‘मॊहन मण्डेला स्मृति लोक साहित्य सम्मान’  

हाड़ौती अंचल के लोकप्रिय गीतकार बाबू बंजारा को साहित्य सृजन कला संगम द्वारा स्थापित लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति लोक साहित्य सम्मान 2024 दिये जाने पर हाड़ौती अंचल के साहित्य समाज में हर्ष की लहर

हाड़ौती अंचल के लोकप्रिय गीतकार बाबू बंजारा को साहित्य सृजन कला संगम द्वारा स्थापित लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति लोक साहित्य सम्मान दिया जायेगा। जनकवि बाबू बंजारा ने राजस्थान सहित पूरे देश के काव्य मंचों के माध्यम से राजस्थानी भाषा के प्रचा-प्रसार में अभूतपूर्व योगदान दिया है। लोक क्षेत्र में उनकी रचनाओं ने राजस्थानी भाषा के प्रति आम व्यक्ति को आकर्षित किया है। लोक साहित्य के क्षेत्र प्रतिष्ठित इस सम्मान को पाने वाले अब तक के साहित्यकारों में श्री गजानन वर्मा-श्रीरतनगढ़, श्री कल्याण सिंह राजावत-जयपुर श्री दुर्गादान सिंह गौड़-झालावाड़, श्री माधव दरक-केलवाड़ा, रघुराज सिंह हाड़ा-झालावाड़, भंवरजी भंवर-जयपुर, भागीरथ सिंह भाग्य-बगड़, अरूणकांत सॉंचीहर- कांकरोली, पं विश्वेश्वर शर्मा-मुंबई, मुकुट मणिराज-कोटा, गिरीश विद्रोही-श्रीनाथद्वारा, डॉ. खटका राजस्थानी-बिजयनगर, श्री नागराज शर्मा-पिलानी, श्री बिहारी शरण पारीक-जयपुर, श्री नाथूलाल ‘निडर’-अंता, श्री हंसराज चौधरी-रावतभाटा, श्री ताऊ शेखावाटी-सवाईमाधोपुर, श्री आईदान सिंह भाटी-जोधपुर, श्री उपेन्द्र अणु-ऋषभदेव श्री गजादान चारण -डीडवाना, डॉ. इकराम राजस्थानी-जयपुर,श्री राजेन्द्र स्वर्णकार-बीकानेर प्रमुख है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत नकद राशि के अलावा शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये जाने की परम्परा रही है। प्रति वर्ष यह सम्मान लोककवि श्री मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अंतर्गत दिया जाता है। इस वर्ष यह कवि सम्मेलन लोक कवि श्री मण्डेला की 28वीं पुण्यतिथि के परिप्रेक्ष्य में  30-11-2024 शनिवार को रात 7.30 बजे श्री राम टाकीज शाहपुरा के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा।

लोकप्रिय गीतकार बाबू बंजारा को साहित्य सृजन कला संगम द्वारा स्थापित लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति लोक साहित्य सम्मान 2024 दिये जाने की घोषणा होने पर हाड़ौती अंचल के साहित्य समाज में हर्ष की लहर है, इस अवसर पर हाड़ौती अंचल के युवा व्यंग्यकार नहुष व्यास, हेम सिंह हेम, जोधराजपरिहार, रामशर्मा कापरेन, रूपनारायण संजय, परमानन्द दाधीच ने हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी युवा व्यंग्य कार नहुष व्यास ने दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles