Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसम्बर तक

कोटा जिले की पर्यटन मानचित्र पर खास पहचान बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के सहयोग से कोटा महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसम्बर तक किया जाएगा। इस आयोजन में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का सार्थक प्रयास होगा। वहीं ख्यातनाम कलाकार, फिल्मी हस्तियों की प्रस्तुति, सांस्कृक्तिक कार्यक्रम, विरासत दर्शन, परम्पराओं के पोषण का सुंदर समन्वयन होगा। जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में कोटा महोत्सव को त्रिविधतापूर्ण एवं पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाने के दृष्टिगत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव को युवाओं, महिलाओं, स्वरोजगारियों, उद्यमियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन की भागीदारी से विशिष्ट बनाया जाएगा। कोटा के पर्यटन स्थलों, धरोहरों से आमजन का जुड़ाव बढ़ाने एवं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस आयोजन में विविधतापूर्ण गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।

23 दिसम्बर को रहेगा ‘साफा डे’

जिला कलक्टर ने बताया कि कोटा महोत्सव के विभिन्न आयोजनों में पारम्परिक वेशभूषा पहनने को प्रेरित किया जाएगा। इसी के साथ 23 दिसम्बर को ‘साफा डे’ निर्धारित किया गया है जिसमें जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही आयोजन में भाग लेने वाले सभी नागरिकों से पारम्परिक साफा या कोटा पाग पहनने का अनुरोध किया जाएगा।

यह होंगे आकर्षण

कोटा महोत्सव की शुरूआत 23 दिसम्बर को खड़े गणेश जी की महाआरती के साथ प्रस्तावित है। इसी के साथ विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम प्रारंभ होंगे जिनमें से अधिकांश चम्बल रिवर फ्रंट पर होंगे। इस दौरान रिवर फ्रंट शौर्य घाट पर प्रवेश निःशुल्क रखा जाएगा। तीन दिनों में हैरिटेज वॉक छोटी-बड़ी समाध से मथुराधीश मंदिर तक, फोटो, पेंटिंग प्रदर्शनी, लघु फिल्मोत्सव, युवा कार्यक्रम, कोटा डोरिया शो, किशोर सागर में बोट पर बैंड वादन एवं अन्य आकर्षक गतिविधियां, आतिशबाजी, फूड कोर्ट, आदि प्रस्तावित हैं। सात दिवसीय अमृता हाट का आयोजन भी प्रस्तावित है। इस दौरान ख्यातनाम कलाकार एवं फिल्मी जगत से जुड़ी हस्तियों को बुलाने का भी प्रयास है ताकि कोटा के पर्यटन स्थलों को सिने जगत में भी पहचान मिल सके।

ये रहे मौजूद बैठक में एडीएम प्रशासन मुकेश चौधरी, सिटी अनिल सिंघल, सीलिंग कृष्णा शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजयशर्मा, उपनिदेशक पर्यटन विकास पंड्या पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्तव सविभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles