Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी : राकेश जैन 

Kota/  भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कोटा शहर के उत्तर विधानसभा के रामपुरा, नयापुरा, स्टेशन एवं रेलवे कोलोनी मण्डल की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता एवं सदस्यता अभियान के कोटा शहर संयोजक आनन्द गर्ग के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

भाजपा के रामपुरा व नयापुरा मण्डल की समीक्षा बैठक जी एम ए प्लाजा सभागार एवं रेलवे कोलोनी व स्टेशन की समीक्षा बैठक शीतला माता मन्दिर बापू कॉलोनी रेलवे कॉलोनी में सम्पन्न हुई।

बैठक में भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने 100 या इससे ज्यादा सदस्य बनायें उन्हें भाजपा पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि आज कोटा उत्तर विधानसभा के रामपुरा, नयापुरा, स्टेशन एवं रेलवे कोलोनी मण्डल की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक है एवं बडे हर्ष का विषय है कि कोटा शहर में सभी मण्डलों में भाजपा के सभी कार्यकर्ता सदस्य बनाने में लगे हुए है। जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। जो कार्यकर्ता मोबाईल से 100 व्यक्तियों को भाजपा का सदस्य बनायेंगा वहीं सक्रिय कार्यकर्ता की श्रेणी में आयेगा। कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर भारी उत्साह है। कितने ही कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक सैकडों की संख्या में सदस्य अपने स्वंय के रेफरल कोड से बना लिये। कुछ ऐसे भी है जिनके सदस्यों की संख्या हजारों में जा रही है। आमजन में भी भाजपा का सदस्य बनने को लेकर उत्साह है।

सदस्यता अभियान के कोटा शहर संयोजक आनंद गर्ग ने कहां कि सदस्यता अभियान को लेकर कोटा शहर का कार्य संतोषजनक रहा है। कार्यकर्ता उत्साह के साथ कार्य कर रहे है। जो 100 सदस्य बनाकर सक्रिय कार्यकर्ता बनेगा भाजपा संगठन में, आने वाले निगम चुनाव में उस नाम पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। इसलिये सभी को बढचढ कर सदस्यता अभियान में कार्य करना चाहिये।

 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, रेलवे कोलानी मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र निर्भय, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, रामपुरा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नयापुरा मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक सत्यनारायण शर्मा, मीडिया कोटा संभाग प्रभारी अरविंद सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, एस सी मोर्चा से शैलेन्द्र ऋषि, अल्पसंख्यक मोर्चा से साहिल मिर्जा, आलोक शर्मा, पार्षद संदीप नायक, ज्ञानेन्द्र सिंह आमेरा, सोशल मीडिया जिला सहसंयेाजक हिमांशु सैनी, सदस्यता अभियान के मण्डल टीम से सीताराम मुराडिया, अंकुश मोदी, चमेली देवी, दिनेश सरसिया, विवेकानंद शुक्ला, गितीका शर्मा, सोनिया राठौड, मुकेश अरविंद, महेन्द्र गर्ग, सतिश लक्षकार, महिपाल सिंह, नीतू सक्सैना, गणेश श्रृंगी, पंकज सोनी, कन्हैया सोनी, मुजीब अली, अल्का मेवाडा, अर्चना शर्मा, प्रदीप राठौर, गोपाल कृष्ण सोनी सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles