भारतेंदु हरिश्चंद्र की 174 वीं जयंती पर भारतेन्दु समिति लाडपुरा द्वारा श्री माहेश्वरी भवन में आयोजित समारोह में देश के प्रख्यात साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष हरिकृष्णबिरला ने बताया कि कार्यक्रम में भारतेंदु के मूल्यों और उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। उनका प्रमुख नारा निज भाषा उन्नति अहै हिंदी और भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं प्रचार में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा रामू भैया ने किया। स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने पढ़ा। सभी आभार महामंत्री सचिव सुनील जायसवाल व अर्थ मंत्री राजेन्द्र शारदा ने अंत में प्रकट किया। इस अवसर पर समिति की त्रैमासिक पुस्तक चिदम्बरा का लोकापर्ण किया गया।
अध्यक्षता कर रहे उपसभापति (पश्चिमांचल) अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा राजेशकृष्ण बिरला, अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला, विशिष्ट अतिथि महापौर राजीव अग्रवाल, मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी, भाजपा नेता पंकज मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन, समिति के निजामुद्दीन बबलू व साहित्याकार रामेश्वर शर्मा (रामू भैया) ने 15 साहित्यकारों व कवियों को माला शॉल व प्रमाणपत्र तथा स्मृति पत्र भेंट कर कर सम्मानित किया। 
कार्यक्रम में दमोह से डॉ. उषा खण्डेलवाल, कान्पुर से डॉ. गायत्री सिंह, महाराष्ट्र से डॉ. वर्षा सिंह, झारखंड से डॉ. संध्या सिंह सूफी, कोलकाता से रचना सरन, कोटा से पल्लवी दसक न्याती, आगरा से पद्मावती पदम, कोटा से मंजू किशोर रश्मि, डॉ. नीलप्रभा नाहर, डॉ. आदित्य गुप्ता, कापरेन से महेश पंचोली, रोटेदा से देक्की नन्दन दर्पण, कोटा से हेमराज सिंह हेम शामिल हैं। समारोह में प्रदीप सक्सेना, गोपाल सोमानी, गोपाल शारदा, उमेश कुमार गांधी, पंकज जयसवाल, सुरेश चंद काबरा, पंकज जायसवाल, आरएस राजेश डागा, अंकित जैन, प्रेम भाटिया, बिठ्ठल दास मुंदड़ा, रघुराज सिंह कर्मयोगी,कवि कालीचरण राजपूत सहित शहर के कई साहित्यकार व कविता प्रेमी उपस्थित रहे।





