Wednesday, July 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

उत्कृष्ट सामाजिक बदलाव श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए डॉ गौड़

कॊटा| नेत्रदान के कार्य को छोटे-छोटे गांव कस्बों एवं सेवा इस कार्य को सम्मानीय व प्रेरणादायक तरीके से ,जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर, और आमजन को अपने अथक प्रयासों से नैत्रदान के कार्य में जोड़ने के लिये कोटा की सामाजिक संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कुलवंत गौड़ को दिल्ली के फाइव स्टार होटल में बेस्ट सोशल चेंजमेकर अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

डॉ कुलवंत गौड़ को यह अवार्ड, फिल्म स्त्री,पंचायत और गुल्लक की स्टार सुनीता राजवाड़,कमांडर रशीद जफर अंसारी,लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार सिंह और द क्रेजी टेल्स की सीईओ अमृता कर ने दिया था ।

पूरे भारत से 40 अवार्डी में से,डॉ कुलवंत गौड़,बेस्ट सोशल चेंजमेकर अवार्ड को पाने वाले एक अकेले व्यक्ति थे । निर्णायक मंडल ने कहा कि,दुख: भरे माहौल में जाकर परिवार के सदस्यों से नेत्रदान के बारे में चर्चा करना और नेत्रदान का हो जाना, यह कार्य इतना आसान नहीं है,परंतु डॉ गौड़ के नवाचार,प्रेरणादायक प्रयोग और समझाइश के तरीके से,यह काफी हद तक जनमानस तक नेत्रदान के कार्य को ले जाने में सहायक हुए हैं ,उनकी उसी सेवा भावना के कारण इन्हें बेस्ट सोशल चेंजमेकर अवार्ड से नवाजा गया है ।

ज्ञात हो की,डॉ गौड़ और उनकी संस्था शाइन इंडिया को बीते वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश पार्लियामेंट,लंदन के हाउस आफ लॉर्ड्स में, राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से एवं राज्य एवं जिला स्तर पर भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles