गंगा विजन विमंदित बाल ग्रह के मैनेजर धनपाल प्रजापति ने बताया कि कोटा के एडिशनल एसपी दिलीप सैनी जी के मुख्य आथित्य में आज विमंदित बालकों को आम रस, कचोरी, समोसे, चिप्स, मिष्ठान और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।
एडिशनल एसपी साहब ने बच्चों से कई प्रकार के प्रश्न पूछे जिम की तुम्हें यहां कोई परेशानी तो नहीं है यहां सबसे अच्छा काम तुम्हें क्या लगता है ऐसे अन्य कई प्रश्न किए गए बच्चों ने उनके जवाब भी दिए।
देहदानी नेत्रदानी स्वर्गीय अमिता भार्गव स्मृति संस्थान के निर्देशक आकाश भार्गव ने बताया कि यह सारी व्यवस्था मेरी पूजनीय माता जी के स्वर्गवास के 4 माह पूरे होने पर की गई यह हर महा इस तरह की व्यवस्था की जाती है जिसमें अरुण भार्गव, प्रदीप भार्गव, विमल नागर, राधेश्याम सहायक ,मनोज नर्सिंग कर्मचारी ,रामदयाल सहायक उपस्थित रहे संचालन गायत्री शक्तिपीठ बोरखेड़ा के यज्ञदत्त हाड़ा जी ने करा। 
अरुण भार्गव ने बताया कि बच्चों को खाद्य सामग्री मिलने पर अति उत्साह से उन्होंने खाद सामग्री ग्रहण की






