कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के जन्मदिन पर इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद का सेवा कार्य: निःशुल्क शिविर में 187 मरीजों को मिला परामर्श एवं दवाइया
भारत सिंह चौहान✍️
कोटा, 15 अक्टूबर /कोटा दक्षिण के लोकप्रिय विधायक संदीप शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद, कोटा इकाई द्वारा एक विशाल निःशुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 187 मरीजों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया एवं निःशुल्क इलेक्ट्रोपैथी दवाइयों का वितरण किया गया।
परिषद के संरक्षक डॉ. आर.बी. गुप्ता एवं संभाग प्रभारी डॉ. शादाब अहमद ने बताया कि शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में –
इलेक्ट्रोपैथी एक पूर्णतः प्राकृतिक, सुरक्षित एवं दुष्प्रभाव रहित चिकित्सा पद्धति है, जिसका आविष्कार 1865 में इटली के वैज्ञानिक काउंट सीजर मैटी ने किया था। यह पद्धति 114 प्रकार के पौधों के सार से निर्मित है और शरीर के रक्त एवं लसीका (लिम्फ) को शुद्ध कर रोग को जड़ से ठीक करने पर कार्य करती है। इसमें मात्र 18 मुख्य औषधियों से सभी जटिल एवं असाध्य रोगों का सफल इलाज संभव है। यह पद्धति सस्ती, सरल, पूर्णतः हर्बल और किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए सुरक्षित है। राजस्थान सहित पूरे देश में इस पद्धति से हजारों मरीज लाभान्वित हो रहे हैं मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसायटी राजस्थान के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, “कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा का जन्मदिन सेवा कार्यों से मनाना ही सच्ची जनसेवा है। वे एक युवा, कर्मठ और जनता के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। इलेक्ट्रोपैथी जैसी प्राचीन और दुष्प्रभाव रहित चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुँचाने का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। रेड क्रॉस सोसायटी सदैव ऐसे सेवा कार्यों के साथ है। मैं संदीप शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।”
परिषद संरक्षक डॉ. आर.बी. गुप्ता* ने कहा, “इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति पौधों के सार पर आधारित पूर्णतः सुरक्षित पद्धति है। हमारा लक्ष्य है कि कोटा के हर घर तक इस चिकित्सा का लाभ पहुंचे। विधायक संदीप शर्मा के जन्मदिन पर यह शिविर लगाना हमारे लिए गर्व की बात है।”
कोटा संभाग प्रभारी डॉ. शादाब अहमद ने कहा, “परिषद निरंतर जनहित में कार्य कर रही है। आज के शिविर में जोड़ों के दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग और श्वास रोग से पीड़ित मरीजों ने लाभ लिया।”
अंत में परिषद के डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, मीडिया बंधुओं और आए हुए सभी मरीजों का आभार व्यक्त किया।








