कोटा / राजस्थान सीआईडी में अपनी सख्त कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले “सिंघम” महेंद्र सुमन को पदोन्नति मिलने पर उनके चिर-परिचितों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत होने पर उनसे मिलने वालों ने मिठाइयाँ खिलाकर और शुभकामनाएँ देकर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि महेंद्र सुमन ने सदैव देशभक्ति की भावना, नियमों के कठोर पालन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। वे राष्ट्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं।
शुभचिंतक भाइयों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि आने वाले समय में महेंद्र सुमन और अधिक ऊँचाइयों को छुएँ और पुलिस विभाग में निरंतर प्रगति करते हुए समाज व देश की सेवा करते रहें।






