बारां/फ्रेंड्स महिला क्लब व अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन की महिलाओं द्वारा बारां जिला राजस्थान में बसंत उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ सपना गोयल ने बताया धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता सरस्वती प्रकट हुई थीं इसलिए इस दिन बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मां सरस्वती को विद्या एवं बुद्धि की देवी माना जाता है
कार्यक्रम में सभी महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया साथ ही पीले मीठे चावल का प्रसाद का भोग लगाया और कहीं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गयाकार्यकम में सपना गोयल,रुचि जैन, अंजना अरोड़ा, आशा बाटला आदि महिलाएं उपस्थित रही






